गोपालगंज (बिहार), 05 नवंबर: बिहार चुनाव के बीच गोपालगंज ज़िलें में किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने राज्य की कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। यहां आरोपियों ने पहले तो किशोरी को अगवा किया फिर बारी-बारी दुष्कर्म कर दिया। घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अभी भी फरार बताया जा रहा है।
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप
ज़िलें के बरौली थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बीते सोमवार शाम जब वह घर के पास ही टहल रही थी। तभी आरोपियों ने किशोरी को जबरन अगवा कर एक सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नही आरोपियों ने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसके परिवार को जान से खत्म कर देंगे।
घटना के बाद जख्मी हालत में किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को सारी बता बताई। जिसके बाद परिजन बरौली थाने में जाकर तहरीर दिए।
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि युवकों ने किशोरी का मुंह दबाकर गन्ने के खेत के पास ले जाकर डरा धमका कर दुष्कर्म किया। किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप करने वाली इस घटना में शामिल जावेद उर्फ दहाड़ी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार घटना के बाद बोर्ड बनाकर बच्ची का मेडिकल कराया गया। आरोपियों में एक जावेद बालिग है बाकी तीन किशोर है।
“तीन आरोपियों की पहचान पीड़िता ने की है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी लोग शामिल होंगे उन लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने कुछ साक्ष्य भी इक्ट्ठा किया है। जबकि फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही लगी है।” -अवधेश दीक्षित, पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज
गोपालगंज में 6 नवंबर को विधानसभा चुनाव का मतदान होना है वही किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप की घटना ने विपक्ष को एक और बड़ा मुद्दा दे दिया है। यह घटना गोपालगंज में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार की एक और कड़ी को जोड़ती है। बता दे, जिले में इसी तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें नाबालिगों को निशाना बनाया गया है।
