शेयर बाजार में जोरदार उछाल: अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद सेंसेक्स 2900+ अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के करीब बंद

8 अप्रैल 2026 (बुधवार) को अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव कम होने और क्रूड ऑयल की कीमतों में 15 प्रतिशत की गिरावट से निवेशकों का जोश बढ़ गया।

BSE सेंसेक्स 2,946 अंक यानी करीब 3.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,562.90 पर बंद हुआ।
NSE निफ्टी 50 873.70 अंक यानी 3.78 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 23,997.35 पर बंद हुआ।

बाजार शुरुआत से ही मजबूत रहा। निफ्टी ने ओपनिंग पर ही 700 अंक से ज्यादा की छलांग लगाई और पूरे दिन ब्रॉड-बेस्ड खरीदारी देखी गई।

सेक्टर परफॉर्मेंस

निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स आज सबसे मजबूत रहा। यह इंडेक्स अब अपने 20-दिवसीय और 50-दिवसीय EMA के ऊपर बंद हुआ है, जिससे निकट भविष्य में इसके सकारात्मक रुख बने रहने की उम्मीद है। बैंकिंग, रियल्टी और अन्य रेट-सेंसिटिव सेक्टर्स में भी अच्छी खरीदारी नजर आई।

वैश्विक असर

अमेरिका-ईरान सीजफायर की खबर से वैश्विक बाजारों में भी व्यापक खरीदारी हुई। क्रूड ऑयल 15 प्रतिशत सस्ता होकर 94.27 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया। इससे पहले जंग के दौरान कीमतें 120 डॉलर तक पहुंच गई थीं।

तकनीकी आउटलुक

तकनीकी रूप से निफ्टी 50 के लिए 24,250-24,400 जोन महत्वपूर्ण रेसिस्टेंस है, जहां 50-दिवसीय EMA और पुराना बेयरिश गैप मौजूद है। दूसरी ओर 23,500-23,800 के बीच का बड़ा बुलिश गैप मजबूत सपोर्ट का काम कर सकता है। अगर मुनाफावसूली होती है तो इस सपोर्ट जोन से बाजार को सहारा मिलने की संभावना है।

सीजफायर के बाद बाजार में नई उम्मीद जगी है, लेकिन आगे की बातचीत और तेल की कीमतों पर सबकी नजर बनी हुई है। निवेशक अब RBI की मौद्रिक नीति और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी नजर रख रहे हैं।

डिस्क्लेमर – शेयर बाजार में निवेश जोखिमो के अधीन है। बाजार में निवेश के पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य ले।

Leave a Comment