सत्यविजय यादव बने समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव: पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और नेताओं ने दी बधाई।

देवरिया जिले के रुद्रपुर ब्लॉक के पचलड़ी गांव निवासी सत्यविजय यादव को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यह जिम्मेदारी सौंपी है।

राष्ट्रीय सचिव नामित किए जाने पर सत्यविजय यादव ने कहा कि यह उनके लिए महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने बताया कि समाजवादी विचारधारा के प्रति उनकी निष्ठा और मेहनत को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य से पदोन्नत कर राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

यादव ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव और पार्टी के समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन पर व्यक्त किया गया विश्वास उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।

सत्यविजय यादव ने आश्वासन दिया कि वे पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया।

सत्यविजय यादव को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर कई नेताओं ने बधाई दी है। इनमें सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, इलाहाबाद के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अवनीश यादव, सुल्तानपुर के सांसद रामभुआल निषाद, सपा जिला उपाध्यक्ष हंसनाथ यादव, रुद्रपुर विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह, प्रदीप यादव, राजू यादव, विधानसभा महासचिव बृजेश पासवान, अजय सिंह पिंटू और महेंद्र यादव शामिल हैं।

Leave a Comment