रुद्रपुर, देवरिया। कस्बे के गोला वार्ड निवासी और पत्रकार रामप्रताप पाण्डेय को एंटी करप्शन कोर ऑफ इंडिया का रुद्रपुर तहसील प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कमलेश ओझा की सहमति से प्रदेश उपप्रभारी डॉ. ऋषिकेश दुबे द्वारा की गई।
नवनियुक्त प्रभारी रामप्रताप पाण्डेय को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने भरोसा जताया कि वे संगठन के नियमों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए क्षेत्र में व्याप्त अन्याय, अत्याचार, अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
जिम्मेदारी मिलने के बाद रामप्रताप पाण्डेय ने कहा, “शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर मैं पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा। आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता और न्याय के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।”
रामप्रताप पाण्डेय की नियुक्ति पर रुद्रपुर क्षेत्र के अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों में खुशी का माहौल है। एडवोकेट कृष्णमूर्ति त्रिपाठी, गोपीनाथ यादव, राणाप्रताप सिंह, संजय कुमार यादव, सिवानंद विश्वकर्मा, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, तारकेश्वर विश्वकर्मा, रामप्रवेश भारती, सज्जाद अली, विनय गुप्ता, राजकुमार विश्वकर्मा, रामेश्वर विश्वकर्मा, मोईन खान, आशुतोष शर्मा, अखिलेश शर्मा, खुशबू यादव, प्रतीक सिंह, मुकेश रूंगटा, राजाराम गुप्ता, मनीष पांडे, अंकित पाण्डेय, संतोष, कृष्णानंद पांडे, रामसहारे पांडे सहित कई प्रमुख लोगों ने उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
एंटी करप्शन कोर की इस नई नियुक्ति से रुद्रपुर तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत लड़ाई की उम्मीदें बढ़ गई हैं। स्थानीय स्तर पर लोग अब संगठन से सक्रिय भूमिका की अपेक्षा कर रहे हैं।
