देवरिया: तरकुलवा में विवाहिता अपने देवर के साथ फरार, जेवर और नकदी लेकर घर छोड़ा; पति ने पुलिस में दी तहरीर

तरकुलवा, (देवरिया)। रिश्तों को शर्मसार करने वाला वाला मामला प्रकाश में आने पर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। है। एक विवाहिता अपने ही देवर के साथ फरार हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में चर्चा जोरो पर है।
दोनों के बीच काफी समय से नजदीकियां बढ़ रही थीं। घर के अंदर ही चोरी-छिपे मिलने का सिलसिला चलता रहा। जब इस बात की भनक पति को लगी, तो उसने सख्ती दिखाते हुए दोनों पर पाबंदी लगा दी। लेकिन प्यार का परवान चढ़ने लगा और दोनों एक दूसरे के और करीब होने लगे।
रविवार की सुबह मौका पाकर भाभी अपने देवर के साथ घर से फरार हो गई। जाते-जाते वह अपने साथ जेवर और कुछ नकदी भी ले गई। जब पति घर लौटा तो पत्नी और भाई दोनों गायब मिले। घर का नजारा देख उसके होश उड़ गए।
घबराए पति ने काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। आखिरकार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह चंदेल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment